सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जुलाई 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र भिमखोलिया में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन समिति द्वारा आवेदनों का सूक्ष्म परीक्षण करने के बाद अभ्यर्थियों का अनंतिम मूल्यांकन पत्रक (प्रोविजनल मेरिट लिस्ट) तैयार कर दावा-आपत्ति के लिए प्रकाशित कर दिया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित अनंतिम मूल्यांकन पत्रक पर कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी है, तो वह 10 जुलाई 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दावा-आपत्ति के साथ कोई नया दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल कार्यालय स्तर पर हुई लिपिकीय (क्लेरिकल) त्रुटियों से संबंधित दावा-आपत्ति पर ही विचार किया जाएगा।
एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

- कचरे में सरकारी दस्तावेज! बरमकेला जनपद की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल… - August 27, 2026
- भूमिपूजन से साकार होगी समाज की वर्षों पुरानी उम्मीद… - August 27, 2026
- पत्रकारिता जगत ने खोया एक समर्पित साथी, द्वारिका साहू को नम आंखों से विदाई… - August 27, 2026
