सारंगढ़-बिलाईगढ़,9 जुलाई2026। जिले के विभिन्न पुलिस थाना एवं चौकियों में आबकारी एक्ट के तहत राजसात किए गए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खुली नीलामी 10 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारंगढ़ परिसर में आयोजित की जाएगी।
नीलामी में कुल 19 वाहन शामिल हैं, जिनमें 03 कार, 15 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी शामिल है। इच्छुक व्यक्ति एवं फर्म निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए खुली बोली में भाग ले सकेंगे।
नीलामी में शामिल होने के लिए प्रत्येक दोपहिया वाहन हेतु 2,000 रुपये तथा चारपहिया वाहन हेतु 5,000 रुपये की धरोहर राशि पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नाम से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी। इसके बाद ही संबंधित व्यक्ति या फर्म को बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
प्रशासन ने बताया कि नीलामी की विस्तृत शर्तें, नियम एवं अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ (जिला नाजिर शाखा) तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रशासन ने इच्छुक नागरिकों एवं फर्मों से समय पर पहुंचकर निर्धारित नियमों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

- पत्रकारिता जगत ने खोया एक समर्पित साथी, द्वारिका साहू को नम आंखों से विदाई… - August 27, 2026
- ईद मिलादुन्नबी पर भाईचारे का संदेश, जुलूस में बांटा पानी और मिक्सचर… - August 27, 2026
- नेपाल आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, जिला प्रशासन ने मांगी जानकारी… - August 27, 2026
