गर्मियों के सीजन में ज्यादातर लोग आम का अचार बनाते हैं। अगर आप स्वाद में कुछ बदलाव करना चाहती हैं, तो इस बार आम का अचार कुछ अलग ढंग से बनाएं। झटपट साउथ इंडियन स्टाइल रॉ मैंगो थोक्कू ट्राई करें यह एक बेहतरीन विकल्प है।

साउथ इंडिया में इस आचार को चटनी की तरीके खाया जाता है और यह बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। इसमें कद्दूकस किए हुए कच्चे आम के साथ ही विभिन्न प्रकार के मसाले, लहसुन, तेल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे इडली, डोसा, पराठा, चावल, दाल या दही चावल के साथ भी खा सकते हैं।
रॉ मैंगो थोक्कू बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
2 मध्यम आकार के कच्चे आम (कद्दूकस किए हुए)
2 बड़े चम्मच तिल का तेल
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच उड़द दाल (वैकल्पिक)
8-10 करी पत्ते
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच मेथी पाउडर
स्वादानुसार नमक
एक चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच गुड़
रॉ मैंगो थोक्कू 5 मिनट में कैसे बनाएं?
साउथ इंडियन स्टाइल कच्चे आम का अचार बनाना चाहती हैं, तो सबसे पहले खट्टे और कच्चे आम लें।
अब एक पैन में तिल का तेल गर्म करें। इसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो उसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से उड़द की दाल, सूखी लाल मिर्च, हींग, करी पत्ता डालकर कुछ सेकेंड के लिए भून लें।
इसके बाद आप लहसुन के टुकड़े भी मिला सकती हैं। अगर लहसुन नहीं पसंद, तो इसे अवॉइड करें।
अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, मेथी पाउडर और मसाले को तेल में डालें और धीमी आंच पर कुछ सेकेंड के लिए चलाएं ताकि उनका स्वाद तेल में आ जाए।
आप चाहे तो कद्दूकस किए हुए कैरी में भी मसाले मिला सकता हैं। इसके बाद कच्ची आम को तेल में डालकर 3 मिनट तक चलाएं और स्वाद अनुसार नमक डालें।
जब आम हल्का नरम हो जाए और मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं, तो इसे बंद कर दें। आम का अचार ठंडा हो जाने पर कांच के जार में भरकर आप फ्रिज में रख सकती हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
इडली और डोसे के साथ साउथ इंडियन स्टाइल आम का अचार बेहद स्वादिष्ट लगता है। आप इसे पराठे या थेपला के साथ भी खा सकती हैं। चावल दाल के साथ भी यह अचार काफी स्वादिष्ट लगता है।


