रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रायपुर (छत्तीसगढ़) का शपथ ग्रहण समारोह 5 जुलाई को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, झारखंड (रांची) प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल सहित बिलासपुर एवं प्रदेश के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजेश धनानियां, जिला अध्यक्ष आशीष केडिया, उपजिला अध्यक्ष कमल बंसल, ईश्वर अग्रवाल, नरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य संगठन की ओर से नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानस्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही जानकारी दी गई कि शीघ्र ही एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर जिला एवं स्थानीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को भी ये प्रतीक चिन्ह औपचारिक रूप से भेंट किए जाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
