सारंगढ़।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद और दूरदर्शी राजनेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती सारंगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में गौरवपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन दर्शन और उनके समन्वयवादी विचारों पर विस्तृत एवं संपूर्ण जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का व्यक्तित्व ऐसा था जिन्होंने देशहित के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने अपने संबोधन में डॉ. मुखर्जी के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा,
“डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। वे मानते थे कि ‘राष्ट्र सबसे ऊपर है।’ देश की एकता के लिए उनका दिया हुआ नारा—’एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’—केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की अखंडता और संविधान की सर्वोच्चता के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक था।”
जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की माटी और लोक-कल्याण के लिए जिया। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संस्मरणों की जानकारी कार्यकर्ताओं के बीच साझा की।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मंच पर और सभा में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से
जगन्नाथ पाणिग्राही (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा),ज्योति पटेल (जिला अध्यक्ष, भाजपा),संजय भूषण पांडेय (अध्यक्ष, जिला पंचायत),जगन्नाथ केसरवानी (वरिष्ठ भाजपा नेता),
हरिनाथ खूटे (प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा)
अरुण गुड्डू (सांसद प्रतिनिधि), अमित तिवारी (महामंत्री)
स्वप्निल स्वर्णकार, मुरारी नायक, मनोज जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा)
इसके साथ ही भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


- सारंगढ़ भाजपा कार्यालय में मना अखंड भारत के शिल्पकार डॉ. मुखर्जी का जन्मोत्सव…सिद्धांतों से समझौता न करने वाले महामानव को भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन… - July 7, 2026
- रहस्यमयी है 600 साल पुराना आजानुभुज मंदिर, जहां धनुष बाण लिए अकेले विराजे हैं राजाराम, त्रेता युग से है जुड़ाव… - July 7, 2026
- क्या बार-बार होने वाले सिरदर्द का संबंध पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है? समझें डॉक्टर से - July 7, 2026


