घर पर खट्टी-तीखी और स्वादिष्ट करौंदे की चटनी बनाना सीखें। जानें करौंदे की चटनी की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, जरूरी सामग्री और ऐसे टिप्स जो चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ा देंगे।

खट्टी-मीठी और हल्की तीखी करौंदे की चटनी बारिश के मौसम में खूब स्वादिष्ट लगती है। आपको आसानी से मार्केट में हल्के सफेद और गुलाबी रंग के करौंदे मिल जाएंगे। विटामिन C, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट युक्त करौंदे कच्चे खाने से शरीर को बहुत से लाभ पहुंचते हैं। अगर आपको करौंदे की चटनी मीठी पसंद है, तो इसे छौंक कर तैयार करें वरना हरी धनिया के साथ खट्टी-मीठी तीखी चटनी तैयार की जा सकती है। जानिए करौंदे की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए।
250 ग्राम करौंदे
2-3 हरी मिर्च
5-6 लहसुन की कलियां और प्याज (ऑप्शनल)
1 इंच अदरक का टुकड़ा
2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया
8-10 पुदीने की पत्तियां
1 छोटा चम्मच भुना जीरा
½ छोटा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक
½ छोटा चम्मच चीनी या गुड़
1-2 बड़े चम्मच पानी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
अगर करौंदे की चटनी तीखी बनाना चाहती हैं, तो धनिया के साथ इसकी स्वादिष्ट चटनी तैयार की जा सकती है।
सबसे पहले करौंदे को अच्छी तरीके से धोकर डंठल हटाकर बीच से काटे और उसके छोटे टुकड़े कर लें।
धनिया पुदीने की पत्तियों को धोकर मोटा काट लें और दी गई सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर जार में पीस लें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए भुना जीरा, काला नमक चीनी या गुड़ मिला सकती हैं। अगर मीठी चटनी नहीं पसंद है, तो चीनी को रहने दें। एक-दो चम्मच पानी डालकर हल्का दरदरा पीस लें।
चटनी अगर ज्यादा खट्टी लगे, तो कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला सकते हैं। करौंदे की चटनी को एक बाउल में निकल लें और परांठे पूरी, दाल-चावल या समोसे के साथ खाएं।
- सारंगढ़ भाजपा कार्यालय में मना अखंड भारत के शिल्पकार डॉ. मुखर्जी का जन्मोत्सव…सिद्धांतों से समझौता न करने वाले महामानव को भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन… - July 7, 2026
- रहस्यमयी है 600 साल पुराना आजानुभुज मंदिर, जहां धनुष बाण लिए अकेले विराजे हैं राजाराम, त्रेता युग से है जुड़ाव… - July 7, 2026
- क्या बार-बार होने वाले सिरदर्द का संबंध पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है? समझें डॉक्टर से - July 7, 2026


