ऑस्ट्रेलिया की महान महिला क्रिकेटर एलिन पैरी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खिताबी जीत के साथ नया इतिहास रच दिया है।

ऐलिस पैरी इसके साथ दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। ये उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का नौवां आईसीसी खिताब है। उन्होंने 6 टी20 वर्ल्ड कप और 3 वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं। उनसे पहले दुनिया को पुरुष या महिला कोई क्रिकेटर इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका।
महिला टीम ने जीता 14वां आईसीसी खिताब
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का भी यह सातवां टी20 वर्ल्ड कप खिताब है। इसके साथ ही उसके नाम अब कुल 14 आईसीसी खिताब हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वनडे फॉर्मेट में भी सात बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं पुरुष टीम की बात करें तो उसके नाम 6 वनडे और एक टी20 वर्ल्ड कप खिताब है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम दो चैंपियंस ट्रॉफी और एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सहित कुल 10 आईसीसी खिताब अपने नाम कर चुकी है।
2010 में शुरू हुआ था जीत का सिलसिला
फुटबॉलर से क्रिकेटर बनीं ऐलिस पैरी का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सिलसिला साल 2010 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब के साथ हुआ था। पैरी साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनीं। वहीं वो 2013 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन भी बनीं। नौवीं आईसीसी ट्रॉफी जीतकर ऐलिस पैरी ने अपने ही देश की एलिसा हीली को पीछे छोड़ा। उन्होंने अपने करियर में 8 आईसीसी खिताब जीते थे। इस सूची में तीसरा नाम पूर्व कप्तान मेग लेनिंग का है जिन्होंने सात बार खिताबी जीत हासिल की।
- सरिया पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक में चलाया वृहद जन-जागरूकता अभियान…साइबर फ्रॉड और बैंक सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारी.. - August 24, 2026
- आज भी छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश! राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट… - August 24, 2026
- छत्तीसगढ़ की बेटियों ने किया कमाल…कबाड़ से तैयार गैजेट, दीवारों पर गंदगी बजेगा अलार्म और बस्तों से निकलेगा छाता… - August 24, 2026
