रायगढ़,/कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश एडिशनल सीईओ बी तिग्गा को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आने दायित्वों का निर्वहन करना सभी कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
