सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2026। मानसून के दौरान महानदी में बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिले में बाढ़ आपदा राहत कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
जिला मुख्यालय स्थित बाढ़ आपदा राहत कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07768-299016 जारी किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू को जिला बाढ़ आपदा राहत अधिकारी नियुक्त किया गया है। नागरिक आवश्यकता पड़ने पर उनके मोबाइल नंबर 8305377283 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी अनुविभागीय एवं तहसील मुख्यालयों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों को स्थानीय स्तर पर आपदा नियंत्रण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
सारंगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल का मोबाइल नंबर 8103365300 तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष 07768-233706 है। बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक का मोबाइल नंबर 9340535968 जारी किया गया है। सरिया तहसील के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष 07768-265041 तथा तहसीलदार कोमल साहू का मोबाइल नंबर 8817131042 है।
इसी प्रकार सारंगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार एन.के. सिन्हा (8103002246), बरमकेला के लिए पुष्पेंद्र राज (8269967979), बिलाईगढ़ के लिए कमलेश सिदार (9406468597), भटगांव के लिए नीलिमा अग्रवाल (8319302665), सरसींवा के लिए मोहन साहू (8966850356) तथा उप तहसील कोसीर के लिए शनिराम पैकरा (9827464329) को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश या बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम अथवा अधिकारियों से संपर्क करें। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश भी दिए हैं।






