सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खुरसुला स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
खाद्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी संस्थाएं, राज्य शासन के उपक्रम तथा वन सुरक्षा समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 6 जुलाई 2026 तक संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने पात्र संस्थाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि उचित मूल्य दुकान का संचालन समय पर प्रारंभ कर ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरण की सुविधा निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जा सके।

- IGKV में दूसरा पेपर लीक… प्रोफेसर ने 10 हजार में बेचा था पर्चा, Plant Pathology की परीक्षा भी निरस्त… - August 23, 2026
- नदी पार कर जल्दी पहुंच जाएंगे’, एक बच्चे के कहने पर तीन छात्र बह गए, परिजनों को सौंपे गए शव, सभी एक ही घर के थे… - August 23, 2026
- IGKV पेपर लीक कांड में प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, ₹11,000 में बेचा था भविष्य… - August 23, 2026
