सारंगढ़। जिले में अपराधों के त्वरित निपटारे और कानून व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए सहायक उप निरीक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के सभी विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन वितरित किए हैं।
इन स्मार्ट फोन के माध्यम से अब विवेचक घटनास्थल के फोटो, वीडियो, गवाहों के बयान, जप्ती पत्रक एवं अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों को सीधे पुलिस डेटाबेस में अपलोड कर सकेंगे। साथ ही CCTNS और ICJS से जुड़कर अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड तत्काल प्राप्त किए जा सकेंगे, जिससे विवेचना अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होगी।
नई व्यवस्था से केस डायरी और डिजिटल साक्ष्यों को बिना विलंब सीधे न्यायालय में प्रस्तुत करने में भी सुविधा मिलेगी, जिससे मामलों के शीघ्र निराकरण में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं विवेचक उपस्थित रहे।



- नंदा चौक में बढ़ी सुविधा, नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दी एयरपोर्ट चेयर… - October 7, 2026
- खेल से जीवन की सीख लेकर आगे बढ़ें युवा: संजय भूषण पाण्डेय… - October 7, 2026
- सक्ती के खेमलाल खटर्जी को राष्ट्रीय सम्मान, बने ‘नेशनल चेंजमेकर’.. - October 7, 2026
