सारंगढ़। शासन के सुराज तिहार को बीते लगभग एक माह हो चुका है। इस दौरान ग्राम पंचायत कोटमरा के ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम निर्माण की मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। इसी बीच एक दुखद घटना ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को फिर उजागर कर दिया।
कोटमरा निवासी राजकुमार वारे का निधन हो गया। लगातार हो रही बारिश और गांव में श्मशान घाट (मुक्तिधाम) नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उनका अंतिम संस्कार तालाब किनारे करना पड़ा। बारिश के बीच अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया बेहद कठिन परिस्थितियों में संपन्न हुई, जिससे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था गांव में उपलब्ध नहीं है। बारिश के दौरान चिता जलाना और अंतिम संस्कार करना अत्यंत कठिन हो जाता है। उनका कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक मुक्तिधाम निर्माण की मांग पूरी नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, विशेषकर संवेदनशील जिला कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पंचायत कोटमरा में शीघ्र मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी पीड़ा और कठिनाई का सामना न करना पड़े तथा अंतिम संस्कार जैसी सामाजिक और धार्मिक परंपराएं सम्मानपूर्वक संपन्न हो सकें।



- पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान तो जानें वजह और छुटकारा पाने के उपाय… - October 7, 2026
- घर पर रखी लौकी से बनाएं एकदम बाजार जैसी क्रिस्पी कचौड़ी, नोट कर लें सिंपल होममेड रेसिपी… - October 7, 2026
- दृश्यम 3′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार, फुटेज में जाने चौथे दिन कमाई में गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़… - October 7, 2026
