सारंगढ़ :
ग्राम पंचायत परसदा छोटे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक गड्ढे में संदिग्ध हालत में एक लाश देखी। मृतक की पहचान गांव के ही जलसाय बरिहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जलसाय बुधवार रात करीब 8 बजे से घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता था। भारी बारिश और अंधेरे के बीच आखिरकार मौत के गड्ढे से ही उसकी लाश बरामद हुई।

हत्या या नशे में मौत?
घटना की सूचना मिलते ही कनकबीरा थाना प्रभारी टीकाराम खटकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। थाना प्रभारी के मुताबिक ”प्रारंभिक जांच में औऱ ग्रामीणों के बयान के मुताबिक मृतक अत्यधिक शराब के नशे में था और तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। हालांकि, यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका असली खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।”
घर-घर बिक रही ‘मौत की महुआ –
इस दर्दनाक मौत के बाद परसदा छोटे गांव के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि गांव में जगह-जगह अवैध महुआ शराब का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। कुछ घरों को तो बाकायदा मधुशाला बना दिया गया है, जहां चौबीसों घंटे अवैध शराब बिक रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी अवैध शराब की लत और प्रशासन की लापरवाही ने आज जलसाय बरिहा की जान ले ली। फिलहाल, पुलिस मामले की मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है, लेकिन गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।

- सड़क किनारे गड्ढे में जलसाय बरिहा की संदिग्ध मौत से परसदा छोटे में हड़कंप..गाँव मे अवैध शराब को लेकर भारी आक्रोश… - July 2, 2026
- सारंगढ़ का गौरव लौटेगा घर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति का होगा ऐतिहासिक स्वागत… - July 2, 2026
- भिमखोलिया आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती: अनंतिम सूची जारी, 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन दावा-आपत्ति… - July 2, 2026


