सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 जून 2026। राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। जिलेभर की समितियों में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
सहसपुर समिति में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण कर सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को अधिक सुविधाएं, पारदर्शी सेवाएं और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।
ध्वजारोहण के बाद सभी समितियों में विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के उप-नियमों का विस्तार से वाचन कर किसानों और समिति सदस्यों को उनके अधिकारों, दायित्वों तथा सहकारी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य किसानों को जागरूक बनाते हुए सहकारिता व्यवस्था में पारदर्शिता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में सहकारी समितियों के प्रबंधक, संचालक मंडल के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। पूरे जिले में राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित इस आयोजन ने सहकारिता के प्रति विश्वास और किसानों की भागीदारी को नई मजबूती देने का संदेश दिया।



- सारंगढ़:सहकारिता का परचम,ध्वजारोहण के साथ किसानों को मिला जागरूकता का संदेश… - June 29, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के ‘आधुनिक भामाशाह’ बने राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव..स्वर्गीय पत्नी की स्मृति में भवन निर्माण के लिए दी ₹2.5 लाख दान..त्याग देख नतमस्तक हुआ समाज… - June 29, 2026
- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक, जानें सब कुछ… - June 29, 2026


