बीजापुर जिले में पखवाड़े भर पहले बांग्लादेशी नागरिक कमाल शेख के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में शरण ले सकते हैं।

इस इनपुट के बाद पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बस्तर सहित कई जिलों में संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
निर्माण स्थलों पर चल रहा सत्यापन अभियान
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि पश्चिम बंगाल में कार्रवाई के डर से कई संदिग्ध भूमिगत हो गए हैं। इनमें से कई लोग छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र में निर्माण स्थलों पर मजदूर बनकर रह रहे हैं। इसी को देखते हुए जिले में कार्यरत निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों से कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं घुसपैठिए
रायपुर में दो वर्ष पहले पकड़े गए तीन सगे बांग्लादेशी भाइयों के पास से फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए थे। तीनों वर्तमान में रायपुर जेल में बंद हैं। पिछले अभियानों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक अवैध घुसपैठिए पकड़े जा चुके हैं। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया भी जारी है।
- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक, जानें सब कुछ… - June 29, 2026
- मीठा खाने से ही नहीं होता है Diabetes! बच्चों को बचाना है तो एक्सपर्ट से जाने कौन सी चीजें धीरे-धीरे कर रही है बीमार… - June 29, 2026
- गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर… - June 29, 2026


