सारंगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के टिमरलगा स्थित सबरी घाट में रविवार को नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन दोस्त नदी में नहाने पहुंचे थे, तभी उनमें से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार देवरी मठ (हसौद क्षेत्र) निवासी सागर सिदार, रविंद्र भारद्वाज और आशीष कुर्रे तीनों दोस्त टिमरलगा सबरी घाट में नहाने आए थे। नहाने के दौरान अचानक आशीष कुर्रे गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 80 मीटर आगे नदी में युवक का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सारंगढ़ भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घटना नहाने के दौरान दुर्घटनावश डूबने की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- नंदा चौक में बढ़ी सुविधा, नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दी एयरपोर्ट चेयर… - October 7, 2026
- खेल से जीवन की सीख लेकर आगे बढ़ें युवा: संजय भूषण पाण्डेय… - October 7, 2026
- सक्ती के खेमलाल खटर्जी को राष्ट्रीय सम्मान, बने ‘नेशनल चेंजमेकर’.. - October 7, 2026
