सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जून 2026। जिले के पुलिस थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत राजसात किए गए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खुली नीलामी 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
नीलामी में कुल 19 वाहन शामिल हैं, जिनमें 03 कार, 15 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी शामिल है। इच्छुक व्यक्ति एवं फर्म निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
नीलामी में शामिल होने के लिए प्रत्येक दोपहिया वाहन हेतु 2,000 रुपये तथा चारपहिया वाहन हेतु 5,000 रुपये की धरोहर राशि (ईएमडी) पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नाम से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी।
प्रशासन ने बताया है कि नीलामी की विस्तृत शर्तें, नियम एवं अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ (जिला नाजिर शाखा) तथा कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक खरीदारों से समय पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नीलामी में भाग लेने की अपील की गई है।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




