सारंगढ़,
कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ़-बिलाइगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एक महत्वपूर्ण शासकीय आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी क्रमांक/2074/स्टेनो/2026 आदेश के तहत दो बड़े स्कूलों के प्रभार को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।
आदेश के अनुसार, श्री एल.पी. पटेल (प्राचार्य, पीएम श्री सेजेस स्कूल, सारंगढ़) को पूर्व में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थायी रूप से ‘हाई स्कूल दानसरा’ (विकासखण्ड सारंगढ़) में संलग्न किया गया था। चूंकि उनके संबंध में चल रहे प्रकरण की जांच अभी भी शासन स्तर पर लंबित है, इसलिए प्रशासन ने जांच पूर्ण होने तक उक्त संलग्नीकरण आदेश को शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु भी यथावत प्रभावशील रखने का निर्णय लिया है।
वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के पुराने प्रतिनियुक्ति आदेशों का हवाला देते हुए बताया गया है कि श्री सुदीप्त प्रधान (व्याख्याता एल.बी.) को पूर्व में प्राचार्य पद पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सारंगढ़ में पदस्थ किया गया था। वर्तमान में शासन स्तर से उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त नहीं किए जाने के कारण, अब उन्हें पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ का प्रभार सौंपते हुए, आगामी आदेश तक वित्तीय एवं शालेय प्रभार सौंप दिया गया है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल से आगामी सत्र में दोनों विद्यालयों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।


- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


