सारंगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा जिला सारंगढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली, चित्रकला, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता एवं बिना गैस, बिना तेल और बिना आग से तैयार पौष्टिक आहार प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। करीब 300 महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, संभाग प्रभारी रामु रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, अमित तिवारी, द्वारिका प्रसाद, अजय जवाहर नायक, केराबाई मनहर, शिवकुमारी चौहान, परिमल चंद्रा, हरिनाथ खुटे, रमशिला साहू, राधा राकेश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत भाषण जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। शंकर अग्रवाल ने देश की बदलती दिशा और विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इन वर्षों में भारत ने नई पहचान बनाई है। जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि आज ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है जिसे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ न मिला हो। महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे ने भी संगठन की सक्रिय भूमिका और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बिना गैस, बिना तेल और बिना आग से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी रही। महिला कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से अलग-अलग प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। विविधता बनाए रखने के लिए सभी प्रतिभागियों से पहले ही उनके व्यंजनों की सूची मंगाई गई थी, जिससे हर स्टॉल पर कुछ नया देखने को मिला। इस पहल का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना था।
रंगोली, चित्रकला, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना तथा प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम के सफल संचालन में राधिका परिमल चंद्रा, आकाश बेहरा, विमला कुर्रे, सरिता बंजारे, केसर चंद्रा, दीप्ति खांडेकर, रतन ज्योति रात्रे, रमशिला साहू, मंडल अध्यक्ष रजनी, सुकृत कोसले, रविता भारद्वाज, बरमकेला मंडल एवं शहर मंडल की महामंत्री कुमारी आंचल ठेठवार तथा जिला मीडिया प्रभारी ज्योति श्रीवास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन महिला मोर्चा महामंत्री शिवकुमारी अनिल साहू ने किया। कार्यक्रम का समापन उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।



