सारंगढ़, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत फर्सवानी में अमृत सरोवर तालाब परिसर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव होता है और व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर भाजपा सालर मल्दा मंडल अध्यक्ष योगेश्वर पटेल, मिलन साहू महामंत्री दिलीप साहू मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ऋषिकेश पटेल सदन चौहान ( मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा ) अभिषेक साहू,ग्राम पंचायत फर्सवानी के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकिशोर सारथी, पंचायत सचिव अर्जुन डहरिया, रोजगार सचिव भोगीलाल सिदार, युधिष्ठिर मंथन, आजाद पटेल, कन्हैया पटेल सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
योग दिवस के इस आयोजन ने ग्रामवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ भारत और निरोग समाज के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।






- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


