सारंगढ़/रायगढ़। रायगढ़ के पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की जन्मजयंती के अवसर पर कमलम परिवार द्वारा छठवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवा और मानवता को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अपने प्रिय जननेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कमलम परिवार द्वारा जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जन्मजयंती पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करने की परंपरा लगातार निभाई जा रही है। इस वर्ष आयोजित छठवें शिविर में रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर सारंगढ़ से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, महामंत्री द्वे राजा गुप्ता, रमेश तिवारी, सूरज गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष गजराज यादव सहित अनेक कार्यकर्ता रायगढ़ पहुंचे और अपने जननेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं सारंगढ़ के सूरज गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर जननेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और समर्पण का वातावरण देखने को मिला तथा रक्तदाताओं का उत्साह सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।


- सारंगढ़:श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, सरकार देगी मुफ्त कोचिंग…. - August 12, 2026
- सारंगढ़:अब श्रमिकों के हाथ में योजनाओं की चाबी, ‘श्रमॆव जयते’ ऐप से घर बैठे पंजीयन… - August 12, 2026
- सारंगढ़:टीईटी की आड़ में पदोन्नति रोकना अन्याय : लैलून भारद्वाज - August 12, 2026




