बरमकेला। बरमकेला में आयोजित भव्य रुद्राभिषेक, शिव-पार्वती विवाह एवं गंगा महाआरती के सफल आयोजन के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष रतन लाल शर्मा ने चार धामों में से एक पवित्र श्री जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
रतन शर्मा ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के श्रीचरणों में शीश नवाकर बरमकेला सहित पूरे क्षेत्र के लोगों के सुखद भविष्य और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बरमकेला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों की सफलता भगवान शिव एवं समस्त श्रद्धालुओं के आशीर्वाद का प्रतिफल है। इस आयोजन से मिली आध्यात्मिक ऊर्जा और जनसहयोग ने उन्हें अत्यंत भावुक और गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि “मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय क्षणों में से एक है कि मुझे जगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य धाम में दर्शन और सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। बरमकेला में धार्मिक आयोजनों की सफलता के बाद भगवान के चरणों में उपस्थित होकर आशीर्वाद लेना ईश्वर की विशेष कृपा है। मैं पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना लेकर यहां आया हूं।”
रतन शर्मा की इस धार्मिक यात्रा को क्षेत्रवासियों ने आस्था, सेवा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। लोगों का मानना है कि वे लगातार धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी उनके प्रयास क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक समरसता को नई दिशा देंगे।





