सारंगढ़।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के परिपालन में तहसीलदार सारंगढ़ एन.के. सिन्हा द्वारा ‘सीमांकन पखवाड़ा’ के तहत एक विशेष अभियान चलाकर वर्षों से लंबित पड़े सीमांकन के मामलों का तेजी से निपटारा किया गया है। प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष का माहौल है।
दरअसल, मानसून की शुरुआत (बारिश लगने) के बाद खेतों में पानी भर जाने के कारण तकनीकी रूप से सीमांकन का कार्य कर पाना असंभव हो जाता है। इसे लेकर क्षेत्र के किसान काफी समय से चिंतित थे और अपनी जमीनों के सीमांकन के लिए परेशान हो रहे थे। किसानों की इसी चिंता को समझते हुए तहसीलदार एन.के. सिन्हा ने विशेष प्रयास किए और बारिश के आगमन से ठीक पहले एक-एक कर कई जटिल और पिछले वर्ष से लंबित पड़े राजस्व मामलों का मौके पर जाकर निराकरण करवाया।

किसानों ने जताया आभार-
पिछले काफी समय से लंबित पड़े सीमांकन मामले सुलझने से राहत पाए किसानों ने जिला प्रशासन और तहसीलदार सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि बारिश से पहले जमीन का सीमांकन होने से अब वे बिना किसी विवाद और चिंता के खरीफ फसल की बुआई कर सकेंगे।
तहसीलदार एन.के. सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर महोदया के स्पष्ट निर्देश हैं कि आम जनता और विशेषकर किसानों को राजस्व संबंधी मामलों के लिए भटकना न पड़े। इसी कड़ी में बारिश से पूर्व सभी लंबित सीमांकन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर टीम गठित कर निराकृत किया गया है, ताकि आगामी दिनों में किसानों को खेती-किसानी में कोई व्यवधान न आए।
- सारंगढ़:श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, सरकार देगी मुफ्त कोचिंग…. - August 12, 2026
- सारंगढ़:अब श्रमिकों के हाथ में योजनाओं की चाबी, ‘श्रमॆव जयते’ ऐप से घर बैठे पंजीयन… - August 12, 2026
- सारंगढ़:टीईटी की आड़ में पदोन्नति रोकना अन्याय : लैलून भारद्वाज - August 12, 2026




