सरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौहापाली में माइनिंग विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज इंस्पेक्टर को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की यहाँ अवैध रूप से डोलोमाइट की खनन कर खनन माफिया अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही खनिज इंस्पेक्टर समय न गंवाते हुए कार्यवाही करने के लिए मौहापाली के खदान पर पहुंच गए और देखते ही देखते उन्होंने आठ फोकलेन, एक जेसीबी मशीन और उन्नीस ट्रैक्टर्स जो अवैध रूप से डोलोमाइट की खनन कर सरकार को लाखों करोड़ों की चूना लगाने में लगे हुए थे उसको सारंगढ़ के खनिज इंस्पेक्टर ने जब्त किया है, जिससे कटंगपली क्षेत्र में हड़कंप सी मच गई है ।

हाल ही दिनों में ही खनिज इंस्पेक्टर की सारंगढ़ जिले में नवपदस्थापना हुई है । ज्वाइनिंग करते ही खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर अवैध उत्खनन करने वालों पर कहर बनकर बरस रहे हैं इनकी नजरों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आ रहा है , क्योंकि जिस तरीके से हाल ही दिनों में माइनिंग विभाग की कार्यवाही देखने को मिल रही है उससे लग रहा है कि बड़े-बड़े खनन माफिया भी अपने कामों को बंद करके बैठ गए हैं। वैसे कटंगपाली क्षेत्र में आए दिन सुनने और देखने को मिलता है कि अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है , इसी को लगाम लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर द्वारा यह कार्यवाही किया गया है । अवैध रूप से डोलोमाइट खनन कार्य में लगे हुए पो मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
पोकलेन मशीनों को किया गया ग्राम पंचायत और कोटवार के सुपुर्द
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन में लगे हुए बड़े-बड़े पोकलेन मशीनों को ग्राम पंचायत और कोटवार के सुपुर्द में किया गया है और सभी ट्रैक्टर और जेसेबी मशीन को सरिया थाना में खड़ा कराया गया है और आगे की जांच और कार्यवाही अभी जारी है ।
क्या कहते हैं खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर
वहीं जब हमने इस संबंध में खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर से चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर मैडम के निर्देश पर जिले में जितने भी अवैध उत्खनन या परिवहन हो रहे हैं इस पर कार्यवाही की जा रही है। हमें सूचना प्राप्त हुई कि मौहापाली में अवैध रूप से डोलोमाइट उत्खनन हो रहा है । हमने समय न गंवाते हुए मौके पर जांच किया गया तो पता चला कि 8 फोकलेन मशीन , एक जेसीबी मशीन और 19 ट्रैक्टर उस उत्खनन कार्य में संलिप्त थे । हमने सभी वाहनों को जब्त कर सरिया थाना में खड़ा करा दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी की जा रही है । जिले में जो भी अवैध उत्खनन या परिवहन करेंगे उन पर हमारी नजर बनी हुई है। जो भी अवैध उत्खनन करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।


