रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS), रायपुर ने अगस्त–सितंबर 2026 सत्र की 10वीं (हाई स्कूल) एवं 12वीं (हायर सेकेंडरी) मुख्य/अवसर परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार दोनों कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं 10 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह की एक ही पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्यक्रम के दौरान किसी भी सरकारी या निजी अवकाश के कारण परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सुबह 8:30 बजे तक सभी विद्यार्थियों को अपनी सीट पर बैठना होगा। 8:35 बजे उत्तरपुस्तिका, 8:40 बजे प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे तथा 8:45 बजे से 11:45 बजे तक उत्तर लिखने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
तिथि
कक्षा 12वीं
कक्षा 10वीं
10 अगस्त
हिंदी (301)
उर्दू (206)
11 अगस्त
अकाउंटेंसी (320)
हिंदी (201)
13 अगस्त
गृह विज्ञान / होम साइंस (321)
बिजनेस स्टडीज (215)
17 अगस्त
भौतिकी (312)
अर्थशास्त्र (214)
18 अगस्त
बिजनेस स्टडीज (319)
विज्ञान (212)
20 अगस्त
गणित (311)
सामाजिक विज्ञान (213)
22 अगस्त
जीव विज्ञान (314)
गणित (211)
24 अगस्त
रसायन विज्ञान (313)
अंग्रेजी (202)
25 अगस्त
भूगोल (316)
संस्कृत (209)
27 अगस्त
अंग्रेजी (302)
—
29 अगस्त
इतिहास (315)
—
प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 29 अगस्त तक

बोर्ड ने जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी 29 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी संबंधित परीक्षा केंद्रों से प्राप्त की जा सकेगी। विद्यार्थी विस्तृत टाइम टेबल एवं अन्य दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
