सारंगढ़ : यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के बेमिसाल और गौरवशाली नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर आज दिनांक 14 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की गई। ’12 साल बेमिसाल’ की तर्ज पर भाजपा पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने सारंगढ़ के सुप्रसिद्ध और आस्था के केंद्र श्री खड़ेगश्वरनाथ मंदिर प्रांगण एवं खाड़ाबंद तालाब के घाटों पर व्यापक साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया।

इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण गुड्डू यादव के सेवाभाव की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। अरुण गुड्डू यादव ने हमेशा की तरह इस बार भी राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा और आस्था के केंद्रों के संरक्षण को प्राथमिकता दी। उनके साथ जिला महामंत्री यश कुमार यादव और पूरी टीम ने जिस तत्परता से भीषण गर्मी के बीच इस श्रमदान को अंजाम दिया, उसने यह साबित कर दिया कि भाजपा का संगठन केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार और राष्ट्र सेवा का सच्चा संवाहक है।
खड़ेगश्वरनाथ बाबा के दरबार और तालाब घाट को चमकाने के इस पावन अभियान में भाजपा के कई दिग्गज नेता और कर्मठ कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमे श्री अरुण गुड्डू यादव (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा छत्तीसगढ़),
श्री यश कुमार यादव (जिला महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा),
श्री जय बानी जी(मंडल अध्यक्ष),श्री प्रहलाद गिरी गोस्वामी (उपाध्यक्ष),श्री बलराम पटेल (उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला भाजपा), श्री मनोज देवांगन (मंडल अध्यक्ष) श्री दिलीप सोनसारे,श्री नितिन (बबलू) यादव (कुटेला)
श्री लाला बानी, श्री गोवर्धन नामदेव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

