भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाना है। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

वैसे तो भारत के लिए यह सिर्फ एक औपचारिक मैच जैसा ही है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है। वहीं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी भी एक और जीत की दरकार है। हरमनप्रीतकौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में बतौर फेवरेट उतरेगी, भारत विमेंस क्रिकेट में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदता हुआ आया है। दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए 17 मुकाबलों में से भारत ने 14 जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को 3 बार ही विजय प्राप्त हुई है। भारत-पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम को 64 रनों से धूल चटाई थी। आइए एक नजर IND vs PAK लाइव मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच आज यानी शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाएगा।
India vs Pakistan विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच कहां खेला जाएगा?
IND vs PAK Womens Asia Cup 2026 का 9वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कैप्टन आधा घंटा पहले यानी साढ़े 7 बजे मैदान पर उतरेंगी।
India vs Pakistan विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?
IND-W वर्सेस PAK-W मैच का लाइव टेलीकास्ट इंडिया में Sony Sports Ten 1 TV चैनल पर मिलेगा। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट रीजनल भाषाओं में Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 पर भी होगा।
IND vs PAK Womens Asia Cup 2026 का 9वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 क्रिकेट मैच SonyLiv पर लाइव स्ट्रीमिंग पर देखा जा सकेगा।
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें India vs Pakistan लाइव मैच?
आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स और डीडी फ्री डिश पर महिला एशिया कप 2026 मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड
इंडिया विमेंस स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव
पाकिस्तान विमेंस स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर
- भौंकता रहा कुत्ता और पति का गला दबाती रही खूंखार बीवी, औरत का सबसे खौंफनाक रुप कैमरे में कैद… - September 5, 2026
- अरहर-मूंग तो रोज खाते हैं, आज बनाएं प्रोटीन का खजाना कही जाने वाली ‘पंचकुटी दाल’, नोट करें रेसिपी… - September 5, 2026
- मिर्जापुर: द मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम… - September 5, 2026
