सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 जून 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनि अधिकारी बजरंग पैकरा ने गुरुवार को महानदी तट से लगे ग्राम दहिदा-जसपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर हाईवा क्रमांक CG-06-HC-7888 के वाहन मालिक भोजराज अग्रवाल, निवासी सराईपाली के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके साथ ही हाईवा क्रमांक CG-13-AZ-8020 एवं CG-22-AE-8919 को भी जब्त कर सुरक्षार्थ थाना कोसीर में खड़ा कराया गया, जबकि एक वाहन को थाना सारंगढ़ के सुपुर्द किया गया।
खनिज विभाग द्वारा यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
