सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जून 2026। स्वास्थ्य एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं के लिए विदेश में रोजगार प्राप्त करने का शानदार अवसर उपलब्ध हुआ है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन और बेहतर सुविधाओं के साथ विदेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना चाहिए। आवेदक के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना भी आवश्यक है।
अभ्यर्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर तथा वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। भर्ती के लिए भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ओजेटी (ऑन द जॉब ट्रेनिंग) सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य रखा गया है।
जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ऑक्जिलरी नर्स मिडवाईफ (ANM), जनरल नर्स मिडवाईफ (GNM), बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट अथवा मिडवाईफ संबंधी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को इजराइल में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहां चिकित्सा बीमा, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों का वार्षिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। सभी कटौतियों के बाद अभ्यर्थियों को लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा।
भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लियरेंस तथा इजराइली नियोजक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार शामिल होगा। अंतिम चयन नियोजक संस्था द्वारा किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क करने तथा दलालों एवं भ्रामक माध्यमों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

