सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जून 2026। शासन की जनहितकारी पहल सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम गोड़म स्थित हाईस्कूल परिसर में 10 जून, बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।
इस शिविर में गुड़ेली, जेवरा, गोड़म, पिण्डरी बापा, ग्वालीनडीह, खुर्सी, धौराभांठा, बंजारी, टिमरलगा, हिच्छा, हिर्री, डडाईडीह, भोथली, भीखमपुरा, छर्रा, खैरा छोटे, कुर्राहा एवं कौवाताल सहित कुल 18 ग्रामों के ग्रामीण शामिल होंगे।
प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा शासन की योजनाओं और सेवाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। अधिकारियों ने संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी शिकायतें, मांगें एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।





