सारंगढ़, 09 जून 2026।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम टण्डन के निर्देशन में आज जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बसपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में छत्तीसगढ़ शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जनहित में तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
बसपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में किसान खाद-बीज की किल्लत से जूझ रहे हैं, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

प्रमुख मांगे –
खरीफ फसल वर्ष 2026 की शुरुआत होते ही सहकारी समितियों में खाद और उत्तम किस्म के बीजों की भारी कमी देखी जा रही है। मजबूरन किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर सामग्री खरीदनी पड़ रही है। बसपा ने मांग की है कि सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
भीषण गर्मी के इस मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से आम जनता त्रस्त है। खेती, पढ़ाई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही “स्मार्ट मीटर” से मनमाने बिजली बिल आने की शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम नागरिक परेशान हैं। प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर तत्काल सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर बेरोजगार युवाओं को राहत देने की मांग की गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लोगों पर अत्याचार, उत्पीड़न और “गौ तस्करी” के नाम पर फर्जी मामलों में फंसाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसे रोकने में वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी-
बसपा पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इन गंभीर जनसमस्याओं पर शासन-प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आम जनता, किसानों और युवाओं के हक के लिए सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस अवसर पर बसपा जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा के साथ श्रीमती लता लक्ष्मे (जिला उपाध्यक्ष व डीडीसी), रामसूरत भारद्वाज (जिला महासचिव), एड. रमेश अनंत (जिला कोषाध्यक्ष), प्रदीप चौरगे, ढोला निराला (जिला BVF संयोजक), एड. नारायण रत्नाकर (पूर्व विधायक प्रत्याशी), दयाराम खुराना (पूर्व जिला पंचायत सभापति व विधानसभा प्रभारी बिलाईगढ़), नवधा अनंत, गजानंद निराला, कुलमणी वारे (विधानसभा अध्यक्ष), नरेन्द्र चौरगे, राजाराम रत्नाकर, बोधराम खटकर, आरती मल्होत्रा, वीरेन्द्र भारद्वाज, देव कोसले (नगर अध्यक्ष सारंगढ़), छोटे लाल रत्नाकर (नगर अध्यक्ष-पार्षद सरसींवा), संतराम निराला, प्रभा जोल्हे, एड. एफ. आर. निराला, एड. उधोराम कोसले, एड. साहेब कोसले, एड. डगेश खटकर, विकास भारती, सखाराम जांगड़े, बाबूलाल आज़ाद, गेंद राम लहरे, लाजपत बनज, लीलाम्बर देवांगन, धनसाय यादव, नरेश कुमार रात्रे, कुंजराम अजगल्ले, हेमलाल मानिकपुरी, हेमलाल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

