सुपरस्टार अर्जुन सरजा अपनी फिल्म ‘ब्लास्ट’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

रिलीज के साथ ही ‘ब्लास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। अर्जुन की ये एक्शन फैमिली एंटरटेनर को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अर्जुन सरजा की इस लेटेस्ट एक्शन एंटरटेनर ‘ब्लास्ट’ ने थिएटर में अब बवाल मचा रही है। ऐसे में अब ‘ब्लास्ट’ के पहले बुधवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अर्जुन की मूवी ने अब तक कितना कमा लिया है।

‘ब्लास्ट’ ने अब तक कर डाली इतनी कमाई
डेब्यूटेंट सुभाष के राज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ‘ब्लास्ट’ में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं। अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ के ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अब फिल्म के पहले बुधवार की कमाई सामने आ चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘ब्लास्ट’ ने 7वें दिन को भारत में 2.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ऐसे में ‘ब्लास्ट’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 23.75 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड में जमकर कमाई करेगी।
डे वाइज देखें ‘ब्लास्ट’ का कलेक्शन
फिल्म में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं, साथ ही विवेक प्रसन्ना, जॉन कोकेन, अर्जुन चिदंबरम, पवन, दिलीपन, विनोद सागर और बाला हसन आर जैसे दमदार सपोर्टिंग कास्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर ‘ब्लास्ट’ को लेकर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। ‘ब्लास्ट’ में नेटिजन्स ने फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी और अर्जुन सरजा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। बात दें कि ‘ब्लास्ट’ की कहानी एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए ट्रेन किया जाता है, जो आखिर में एक बेरहम गैंग के साथ खतरनाक लड़ाई में उलझ जाते हैं।
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
अर्जुन सरजा की मूवी ‘ब्लास्ट’ का रिलीज के साथ ही सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’से सामना हुआ। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद ‘ब्लास्ट’ शानदार कमाई कर रही है।

