सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 जून 2026। अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 5 जून को रायपुर में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में आयोजित होगा। यंग इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
रोजगार मेले में क्रेडालिस केपिटल प्रा. लिमिटेड, आई ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्रा. लिमिटेड, बारबर्रिक ट्रांसफार्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड तथा स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) रायपुर सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार लगभग 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जिला रायपुर रहेगा।
इस रोजगार मेले में छत्तीसगढ़ के ऐसे अस्थिबाधित दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो तथा जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी सभी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी फोटोकॉपी लानी होगी। इनमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बीई, आईटीआई, डीसीए, पीजीडीसीए आदि की अंकसूचियां, दिवyangता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदकों को भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह रोजगार मेला दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

- 5 जून को हर ग्राम पंचायत में गूंजेगा स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश: विशेष ग्राम सभा में होंगे अहम संकल्प… - June 3, 2026
- खनिज माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: नियम उल्लंघन पर क्रेशर सील, जारी हुआ कारण बताओ नोटिस… - June 3, 2026
- सारंगढ़:शिक्षकों की 10 सूत्रीय मांगों पर गरजी शिक्षक कांग्रेस, बीईओ से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन… - June 3, 2026

