सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 जून 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार शिविर का आयोजन 4 जून को सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कपरतुंगा स्थित हाईस्कूल परिसर में किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रहने की संभावना है।
इस विशेष शिविर में सालर, कनकबीरा, रामटेक, अचानकपाली, दबगांव, सराईपाली, खम्हारपाली, अमलीपाली (ब), घठोरा, छातादेई, बैगीनडीह, बटाउपाली (ब), परसदा छोटे, कपरतुंगा, डोमाडीह (अ), बोईरडीह, खरवानी छोटे एवं गोड़ा सहित कुल 18 गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे।
शिविर के दौरान नागरिक अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करेंगे तथा पात्र मामलों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की जाएगी।
प्रशासन ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखें, ताकि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके तथा विकास कार्यों को गति मिल सके। सुशासन तिहार का यह शिविर ग्रामीणों के लिए अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
