सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 जून 2026। जिले के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा हासिल करने का शानदार अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने सत्र 2026 एवं 2026-28 के लिए सारंगढ़, सरिया, भटगांव सहित छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया गया है, जिससे इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई में संचालित कोपा (COPA), फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य तकनीकी व्यवसायों में प्रवेश के लिए 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आसानी से आवेदन कर सकें।
अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईटीआई प्रवेश पोर्टल पर जाकर पंजीयन करना होगा। जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर या कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत एनआईसी द्वारा मेरिट सूची एवं चयन सूची 16 जून 2026 को जारी की जाएगी। चयन सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। यदि प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, तो प्रवेश प्रक्रिया को द्वितीय एवं तृतीय चरण में भी संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को अवसर मिल सके।
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई प्रवेश पोर्टल cgiti.admissions.nic.in� पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




