सारंगढ़। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस पूरी घटना को देश की चरमरा चुकी और भ्रष्ट व्यवस्था का जीवंत उदाहरण बताया है।
मालाकार ने पेपर लीक के कारण अवसाद में आकर आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया है। एक मासूम छात्र की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “एक मां-बाप ने अपना होनहार बेटा खो दिया, जबकि इसमें उस मासूम का कोई कसूर नहीं था। प्रदीप की मौत महज एक आत्महत्या नहीं, बल्कि इस भ्रष्ट और असफल व्यवस्था द्वारा की गई हत्या है।”
सपनों का कत्ल कर रही है मौजूदा व्यवस्था-
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने छात्रों के मानसिक तनाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, कड़ी प्रतियोगिता और सुनहरे भविष्य के भारी दबाव में जी रहे हैं। दिन-रात एक करके छात्र परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन जब पेपर लीक जैसी शर्मनाक घटनाएं सामने आती हैं, तो केवल एक परीक्षा ही नहीं निरस्त होती, बल्कि एक छात्र का सपना और उसका पूरा परिवार अंदर से टूट जाता है।
प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग-
अरुण मालाकार ने इस महाघोटाले के लिए सीधे तौर पर शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना की नैतिक और प्रशासनिक जवाबदेही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेनी चाहिए।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ‘पेपर लीक माफिया’ के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
देश की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और लीक-प्रूफ बनाया जाए ताकि दोबारा किसी छात्र को अपनी जान न गंवानी पड़े।

- “ऑपरेशन आघात” का बड़ा असर : नशे के सौदागरों पर रायगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने वाला गिरफ्तार… - May 28, 2026
- “ऑपरेशन आघात” का ताबड़तोड़ एक्शन : जंगल में चल रहा महुआ शराब कारोबार बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार… - May 28, 2026
- अनियंत्रित इको कार पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर ही मौत..सलीहा से बिलाईगढ़ आ रहा था वाहन.. - May 28, 2026

