न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी का विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया. जहां दूसरी महिला से संबंध होने के शक में पत्नी इस कदर गुस्से में आ गई कि उसने अपने ही पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

गंभीर हालत में घायल राजमिस्त्री को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पत्नी को पति पर शक होने के चलते रोज होते थे झगड़े
जानकारी के मुताबिक चकरभाठा थाना क्षेत्र में रहने वाले राजमिस्त्री राकेश का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है, जिसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार (22 मई) रात खाना खाने के बाद परिवार सो गया था. देर रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला खूनी वारदात में बदल गया.
पत्नी ने गुस्से में हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट कटा
गुस्से में पत्नी ने घर में रखे लोहे के हंसिए से पति पर हमला कर दिया, जिससे उसका प्राइवेट पार्ट कट गया और वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा. घटना के बाद घायल के नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक गंभीर हालत में मिला, जबकि आरोपी पत्नी कटे हुए अंग को हाथ में पकड़े खड़ी थी. इसके बाद परिजन घायल और कटे हुए अंग को लेकर तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने घटना में हंसिया किया जब्त, पत्नी भी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हंसिया भी जब्त कर लिया है. वहीं घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसके बयान के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि पति-पत्नी के रिश्ते में शक और विवाद किस हद तक खतरनाक रूप ले सकता है, चकरभाठा की यह घटना उसकी बड़ी मिसाल बन गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं सिम्स अस्पताल में घायल राजमिस्त्री जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
- डीजल बिक्री में बड़ी गड़बड़ी उजागर : प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पेट्रोल पंप सील… - May 27, 2026
- RCB ने 250+ बनाकर वेस्टइंडीज समेत इन टीमों को छोड़ा पीछे, मगर टीम इंडिया के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड… - May 27, 2026
- छत्तीसगढ़:दल्लीखोली जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत 15 वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम… - May 27, 2026

