सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकी कनकबीरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सरायपाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब लेकर परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम सरायपाली स्थित लोकेश खांडे के घर के सामने मेन रोड नेशनल हाईवे-153 पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान पुलिस ने साहेब लाल उर्फ ननकी निषाद पिता स्वर्गीय सुखीराम निषाद उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम सरायपाली, चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से दो कपड़े के झोले में रखे 5 लीटर क्षमता वाले पॉलिथीन में भरी 5 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा तीन प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल करीब 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4000 बताई गई है, जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/26 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी कनकबीरा टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक हीराधर नाग, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला एवं चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
