सरिया । ग्राम पंचायत कादुरपाली (पुजारीपाली) में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत सामने आई। शिविर में पहुंचे ग्राम पंचायत पंचधार निवासी व भाजपा कार्यकर्ता अजय बैरागी ने सीधे कलेक्टर महोदया के सामने PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के तहत बन रही सड़क के अधूरे निर्माण का मुद्दा उठा दिया।
ग्रामीण ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य महीनों से कछुआ गति से चल रहा है और वर्तमान में अधूरा पड़ा है, जिससे पूरी आबादी का आवागमन बुरी तरह बाधित हो रहा है।

कलेक्टर का कड़ा रुख, मौके से ही टीम रवाना-

जनता की इस बड़ी समस्या को सुनते ही कलेक्टर महोदया ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए मौके पर ही मौजूद PMGSY विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम को तत्काल फील्ड पर जाकर जांच करने के आदेश दिए। कलेक्टर ने दोटूक लहजे में निर्देश दिए कि 2 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट उनके टेबल पर होनी चाहिए। यदि कार्य में लापरवाही या बिना वजह देरी पाई गई, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का भरोसा-
’सुशासन तिहार’ का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण हो। कलेक्टर के इस ‘रॉकेट एक्शन’ से शिविर में मौजूद ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदया का आभार जताया।
शिकायतकर्ता अजय बैरागी के अनुसार –
“मैंने कलेक्टर मैडम को सड़क अधूरी होने और ग्रामीणों को हो रही परेशानी के बारे में बताया। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत टीम को मौके पर भेज दिया। प्रशासन के इस कड़े रुख से हमें पूरी उम्मीद है कि अब सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा होगा।”

- सुशासन तिहार में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा त्वरित एक्शन..भाजपा कार्यकर्ता अजय बैरागी की शिकायत पर भड़कीं कलेक्टर…2 घंटे में PMGSY टीम को जांच के निर्देश.. - May 20, 2026
- गोमर्डा अभयारण्य की सुरक्षा की कमान अब टीकाराम पटेल के हाथ.. - May 20, 2026
- अब संकट में मदद होगी और भी तेज़: सारंगढ़ में हाईटेक डायल 112 की 10 नई गाड़ियां रवाना… - May 20, 2026

