सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 मई 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ग्राम पंचायत झुमका स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 522007130 के संचालन के लिए प्रशासन द्वारा इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम बिलाईगढ़ कार्यालय ने सूचना जारी कर पात्र संस्थाओं को निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत करने कहा है।
जारी सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी संस्थाएं, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम एवं वन सुरक्षा समितियां आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन-पत्र भरकर अपने पंजीयन प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर कार्यालय एसडीएम बिलाईगढ़ में 01 जून 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन-पत्र एसडीएम कार्यालय बिलाईगढ़ से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से उचित मूल्य दुकान के संचालन में पारदर्शिता एवं सुचारु वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
