सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए भटगांव पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सलिहाघाट में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब बेच रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक शिव कुमार धारी की सक्रियता, सतर्कता और तेज कार्यशैली की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सलिहाघाट निवासी बरतराम यादव सलिहाघाट नर्सरी के अंदर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिव कुमार धारी ने अपनी टीम के साथ तत्काल रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी बरतराम यादव पिता हेतुराम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सलिहाघाट थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1800 रुपए बताई गई है। पुलिस ने समक्ष गवाहों के शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शानदार कार्य करते हुए अवैध शराब कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया है। इस अभियान में प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक राहुल खूंटे, कमल कुर्रे, हेमंत जटवार सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
क्षेत्रवासियों ने भटगांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि शिव कुमार धारी जैसे कर्मठ अधिकारियों की वजह से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है और अवैध गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
