बिलाईगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने भाजपा सरकार पर किसानों और मजदूरों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार पूरी तरह किसान विरोधी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों की अर्थव्यवस्था किसान एवं मजदूरों पर आधारित है, लेकिन आज सबसे ज्यादा परेशान यही वर्ग है।
युधिष्ठिर नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, फिर भी यहां के किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। खरीफ सीजन की तैयारियां शुरू होते ही किसानों को डीजल, खाद और बीज जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है। खेतों की जुताई के लिए डीजल की आवश्यकता होती है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों और पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। कई स्थानों पर यूरिया खाद की किल्लत शुरू हो चुकी है। खाद वितरण केंद्रों में किसानों से आधार कार्ड मांगा जा रहा है, फिंगर प्रिंट लिया जा रहा है और सर्वर डाउन का हवाला देकर घंटों परेशान किया जा रहा है। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे पहले भी किसानों को रकबा संशोधन और धान खरीदी के दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर किसान और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है।
युधिष्ठिर नायक ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि होने से परिवहन खर्च बढ़ता है और इसका असर हर जरूरी वस्तु पर दिखाई देता है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान और मजदूर हितों की रक्षा करने में असफल बताते हुए कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
