छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक मकान में आग लगने और रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग हैं.

घटना कुम्हारी शहर के खपरी रोड इलाके में दोपहर के समय हुई. पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि पहले घर में आग लगी और उसके बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसके कारण घर में मौजूद चारों लोगों की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी (17) और गोपिका (दो) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का ही नहीं मिला मौका
धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घरों में भी झटका महसूस किया गया. साथ ही घर में आग तेजी से फैल गई. आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. परिवार के सदस्य जिंदा जल गए.
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हादसे पर जताया दुख
इस दर्दनाक घटना को लेकर प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और गैस सिलेंडर के सही उपयोग की अपील की है. इस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर पीड़ित परिवार से मिलने जाने की बात कही है.
- काजू के पौधे संग हुआ अभिनंदन: संयुक्त शिक्षक संघ की हरित पहल से प्रभावित हुईं नवपदस्थ कलेक्टर… - May 13, 2026
- शिक्षकों की समस्याओं पर डीईओ से संयुक्त शिक्षक संघ की दो टूक चर्चा, जल्द समाधान का मिला भरोसा… - May 13, 2026
- बड़ी खुशखबरी: अब सारंगढ़ में ही मिलेगा महानगरों जैसा इलाज! सुप्रसिद्ध MD विशेषज्ञ डॉ. श्रिया अग्रवाल गुप्ता अब हर दिन उपलब्ध… - May 13, 2026
