पौराणिक फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) को लेकर भले ही ज्यादा बज न हो, लेकिन फिल्म जब से रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है।

फिल्म का कारोबार दिन-ब-दिन सिर्फ बढ़ा है।

7 मई को रिलीज हुई कृष्णावतारम (Krishnavataram Box Office Collection Day 4) को क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहना मिली है। साथ ही फिल्म को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन भले ही 1 करोड़ भी न पहुंच पाया हो लेकिन अब फिल्म की कमाई तीन गुना ज्यादा बढ़ गई है। सबसे ज्यादा कमाई चौथे दिन यानी रविवार को हुई है।
बॉलीवुड फिल्मों को दे रही है टक्कर
कृष्णावतारम उस वक्त सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जब पहले से ही राजा शिवाजी (Raja Shivaji), दादी की शादी और भूत बंगला का राज है। हालांकि, इन फिल्मों का बज भी पौराणिक फिल्म की कमाई नहीं रोक पाया है। संडे को कृष्णावतारम ने जबरदस्त उछाल के साथ कलेक्शन किया।
रविवार को हुआ तगड़ा कलेक्शन
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, कृष्णावतारम पार्ट 1 ने पहले रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस 3.01 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह चार दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन है। बीते शनिवार को फिल्म की कमाई में भी जबरदस्त उछाल आया था। फिल्म ने सवा दौ करोड़ की कमाई की थी।
कृष्णावतारम का डे वाइज कलेक्शन
पहला दिन- 42 करोड़
दूसरा दिन- 1.15 करोड़
तीसरा दिन- 2.25 करोड़
चौथा दिन- 3.01 करोड़ (शुरुआती)
टोटल नेट कलेक्शन- 6.83 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन- 8.13 करोड़ रुपये
कृष्णावतारम की स्टार कास्ट और कहानी
हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी कृष्णावतारम की कहानी राधा से अलग होने के बाद द्वारका से कुरुक्षेत्र तक भगवान कृष्ण का अनुसरण करने वाली गाथा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में श्रीकृष्ण की भूमिका सिद्धार्थ गुप्ता ने निभाई है। फिल्म में सुष्मिता भट्ट (राध), संस्कृति जयना (सत्यभामा) और निवाशियनी कृष्णन (रुक्मिणी) ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
