सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 6 मई 2026 को थाना सरसीवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छिरचुआं और ग्राम बिलासपुर में बड़े पैमाने पर हाथभट्ठी से महुआ शराब का निर्माण कर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री और परिवहन किया जा रहा था। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी सरसीवा के नेतृत्व में थाना स्टाफ और रक्षित केंद्र सारंगढ़ की संयुक्त टीम ने दबिश दी।
छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 270 लीटर 700 मिलीलीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं निर्माण सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 56,300 रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
मीना गोंड (38 वर्ष), निवासी छिरचुआं
भमिनी बनज (36 वर्ष), निवासी छिरचुआं
मोहन गोंड (22 वर्ष), निवासी छिरचुआं
श्रवण गोंड (23 वर्ष), निवासी छिरचुआं
अघोरी डहरिया (56 वर्ष), निवासी बिलासपुर
वहीं, एक आरोपी भागीरती गोंड मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामला अजमानतीय होने के कारण सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का संदेश:
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




