महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित शिशुपाल पर्वत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां एक युवक और एक नाबालिग युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने पर्वत से कूदकर आत्महत्या की है.
मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं
इस दर्दनाक घटना के बाद वन विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा पर्यटकों से 20-20 रुपये शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर वहां कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं. ना तो पर्याप्त गार्ड तैनात हैं और ना ही खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था है.
गौरतलब है कि यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




