होबार्ट: एक सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और भद्दे मैसेज भेजने के मामले की क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जांच के बीच आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कप्तानी छोड़ दी । कुछ सप्ताह बाद ही आस्ट्रेलिया को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से एशेज श्रृंखला खेलनी है ।
रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट तस्मानिया की एक महिला कर्मचारी ने दावा किया है कि पेन ने उन्हें अपने जननांगो की तस्वीर के साथ अश्लील मैसेज भेजे । पेन आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बने रहेंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत कठिन फैसला है लेकिन मेरे , मेरे परिवार और क्रिकेट के लिये सही है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उस घटना के लिये माफी मांगी थी और आज भी मांगता हूं । मैने अपनी पत्नी और परिवार से भी बात की थी और उनकी माफी तथा सहयोग के लिये शुक्रगुजार हूं ।’’


असल में ये 4 साल पुराना 2017 का मामला है और साढ़े 3 साल से ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’ इसकी जाँच कर रहा है। जब डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा था, तब टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। बता दें कि टिम पेन शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। अब ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज 2021-22 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं करेंगे। पूरी टीम इसकी तैयारी में लगी हुई थी।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




