वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत…
सख्ती में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच चल रही है. अब इस मामले में एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत 29 अप्रैल को उच्च स्तरीय जांच टीम इस मामले की सुनवाई करेगी.
बिलासपुर संभाग आयुक्त के कार्यालय में होने वाली इस सुनवाई में आम नागरिक भी शामिल होकर टीम को घटना से जुड़े सबूत सौंप सकते हैं.
दरअसल, वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के लिए बिलासपुर संभाग आयुक्त के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है. टीम लगातार मामले की जांच कर रही है. इसी के चलते अब सुनवाई का फैसला किया गया है. बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन ने बताया कि सभी को पक्ष रखने का मौका देने और मामले में पारदर्शी जांच के लिए 29 अप्रैल को सुनवाई तय की गई है. कोई भी आम नागरिक घटना से जुड़े साक्ष्य, तथ्य या जानकारी के साथ संभाग आयुक्त कार्यालय में होने वाली इस सुनवाई में शामिल हो सकता है. सुनील जैन ने कहा कि टीम हादसे की बारीकी से जांच कर रही है, प्लांट में जाकर भी मुआयना किया जाएगा.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 14 अप्रैल को सख्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से कई मजदूर घायल हो गए थे. इस हादसे में अब तक 24 श्रमिकों की मौत हो चुकी है. कुछ मजदूर अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में जान गंवाने वाले हर मजदूर के परिवार को 42-42 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसमें पीएम मोदी, प्रदेश सरकार और कंपनी की ओर से दी गई राशि शामिल हैं.
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

