मोहला-मानपुर जिले की पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका क्षेत्र के जियो टावरों से करीब 11.70 लाख रुपये की बैटरियां पार कर दी थीं।

साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को दबोच लिया है। मामले में

मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया- मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में लगे मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने पतासाजी शुरु की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 24 डब्ल्यू 9361 की पहचान हुई।
वाहन चालक माखन तुमरेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी हेमंत कुमार सिन्हा, भूपेंद्र रंगारी, माखन तुमरेटी, वीरेंद्र नेताम और देवराज बघेल को गिरफ्तार किया है। इनमें हेमंत सिन्हा और भूपेंद्र रंगारी खुद ही कंपनी के कर्मचारी है।
भानुप्रतापपुर में बेची जा रही थी बैटरियां
पुलिस ने बताया कि, गिरोह में शामिल जियो कंपनी के कर्मचारी टावरों की सटीक लोकेशन बताते थे। मुख्य आरोपी देवराज बघेल ने इन कर्मचारियों की मदद से बैटरी चोरी कर उन्हें भानुप्रतापपुर के कबाड़ी वीरेंद्र नेताम को बेचा था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 93 नग बैटरी बरामद की है। इसके अलावा, चोरी में प्रयुक्त एक डिजायर कार, एक पिकअप वाहन, नकद राशि और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
आरोपी गिरफ्तार : एसपी
एसपी वाईपी सिंह ने बताया कि, जिले के चार थानों में पिछले चार दिनों में मोबाईल टावरों से बैटरी चोरी होने की शिकायतें सामने आ रही थी। मामले में गिरोह को गिरफ्तार किया गया है।
- ‘झाल शिविर’ मे जन-जन की समस्याओं का समाधान कराना हर कार्यकर्ता का संकल्प – ताराचंद पटेल - May 31, 2026
- रायपुर में पंचायत क्रांति का शंखनाद: अखिल भारतीय पंचायत परिषद की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक में पंचायती राज संविधान की घोषणा… - May 31, 2026
- गांव में घुसा हाथी, दो युवकों पर हमला; बाल-बाल बची जान… - May 31, 2026

