भड़िसार में नवीन कृषि साख समिति का वर्चुअल शुभारंभ…किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – संजय भूषण पांडेय
सारंगढ़: क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए ग्राम भड़िसार में ‘प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नवीन समिति का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ, जिसके बाद अब स्थानीय किसानों को खाद, बीज और कृषि ऋण जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
कार्यक्रम का आयोजन भड़िसार में गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, मंडल अध्यक्ष श्री दीपक साहू और जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज भी प्रमुखता से उपस्थित रहे।
सहकारी आंदोलन को मिलेगी मजबूती- पांडेय
अपने संबोधन में श्री संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि तकनीक के माध्यम से आज इस समिति का विस्तार होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जोर दिया कि इस समिति के गठन से सहकारी आंदोलन को जमीनी मजबूती मिलेगी और शासन की प्रत्येक कल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे किसान तक सुगमता से पहुँचेगा।
सोसाइटी प्रबंधक मिठाई लाल केदार ने समिति की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और बताया कि किस तरह यह केंद्र किसानों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन बनेगा।
शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा, जिनमें मुख्य रूप से राकेश पटेल एवं धनुर्धर पटेल (सरपंच, केदार),प्यारी (सरपंच, सुअरगुडा), दादूलाल साहू, समारु नायक, नवधा साहू मुरारी चंद्रा, केदार साहू, दिनेश साहू, थान सिंह, हेतराम साहू कि गरिमा मय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों का मानना है कि इस समिति के अस्तित्व में आने से खेती-किसानी के कार्यों में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

- मानव तस्करी के घिनौने जाल का पर्दाफाश: 1.5 लाख में बेची गई मासूम, रायगढ़ पुलिस ने MP से आरोपियों को दबोचा… - April 15, 2026
- सीएससी संचालकों को सख्त चेतावनी: फॉर्म में गड़बड़ी या लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई… - April 15, 2026
- कुपोषण पर करारा प्रहार: सारंगढ़ NRC बना 190 बच्चों के लिए नई जिंदगी की राह! - April 15, 2026
